मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद
प्रमुख फसलों का उत्पादन 2.8 प्रतिशत घटने का अनुमान
मुंबई, एजेंसी
First Published:02-12-12 06:13 PM
देश में 2012-13 में प्रमुख फसलों के उत्पादन में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। आर्थिक शोध संस्थान सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन इकनामी (सीएमआईई) ने कहा है कि बुवाई क्षेत्र में कमी से प्रमुख फसलों का उत्पादन घट सकता है।
सीएमआईई की मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012-13 में प्रमुख फसलों का उत्पादन 2.8 प्रतिशत घटने का अनुमान है। पहले सीएमआईई ने उत्पादन में 2.3 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान लगाया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर में खरीफ बुवाई समाप्त होने के साथ बुवाई क्षेत्रफल उम्मीद से कम रहा है। 2012-13 में धान उत्पादन 3.4 प्रतिशत घटने का अनुमान है। 2 नवंबर तक इसका बुवाई क्षेत्र 4.1 प्रतिशत घटकर 375 लाख हेक्टेयर रह गया है।
सीएमआईई ने कहा है कि चूंकि बुवाई ने रफ्तार नहीं पकड़ी ऐसे में धान उत्पादन घटकर 10.08 करोड़ टन रहने का अनुमान है। इसी तरह गेहूं का उत्पादन 0.1 प्रतिशत घटकर 9.38 करोड़ टन रहने का अनुमान रिपोर्ट में लगाया गया है।
इसमें कहा गया है कि 2012-13 में मोटे अनाज का उत्पादन 9.8 प्रतिशत घटकर 3.76 करोड़ टन रहेगा। इसमें सबसे ज्यादा 28.4 फीसदी की गिरावट बाजरा के उत्पादन में आएगी। वहीं दलहन उत्पादन 1.5 प्रतिशत घटकर 1.69 करोड़ टन रहेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
