29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
बैंकों ने कहा किंगफिशर के संकेत साकारात्मक नहीं
मुंबई, एजेंसी
First Published:30-11-12 08:43 PM
किंगफिशर को कर्ज देने वाले बैंकों ने कहा कि ऋण में डूबी विमानन कंपनी में एक अरब डॉलर की ताजा शेयरपूंजी डालने की समयसीमा समाप्त हो गई, लेकिन उन्हें अब तक इस बारे में कुछ कंपनी की ओर से सकारात्मक बात सुनने को नहीं मिली है।
बहरहाल एक प्रमुख बैंक के अधिकारी ने बैंकों तथा विमानन कंपनी के बीच अगले पखवाड़े होने वाली बैठक में कुछ प्रगति होने को लेकर उम्मीद जतायी। भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक (मझोले कारपोरेट समूह के प्रभारी) श्यामल आचार्य ने कहा कि हमने अब तक नई इक्विटी के बारे में किंगफिशर से कुछ नहीं सुना है।
मुझे उम्मीद है कि बैंकों के समूह तथा एयरलाइन के बीच अगले पखवाड़े बैठक होगी।
उन्होंने कहा कि विजय माल्या की अगुवाई वाली एयरलाइन के साथ बैठक को लेकर कोई नई तारीख के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। 17 बैंकों के समूह ने कंपनी को 7,000 करोड़ रुपए का कर्ज दिया हुआ है। अकेले एसबीआई ने कंपनी को 1,200 करोड़ रुपए का कर्ज दे रखा है। स्टेट बैंक के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने इस महीने की शुरूआत में यूबी समूह की कंपनी किंगफिशर से कम-से-कम एक अरब डॉलर (करीब 5,400 करोड़ रुपए) नवंबर के अंत तक लाने को कहा था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल