पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
कोनप्लेक्स के मेजीकान स्मार्टफोन भारत में पेश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-11-12 08:40 PM
Last Updated:30-11-12 08:41 PM
हांगकांग स्थित कोनप्लेक्स ने एयरसेल के साथ मिल कर अपने मेजीकॉन स्मार्टफोन शुक्रवार को भारतीय बाजार में पेश किए और उम्मीद जताई कि वह अगले तीन महीने में 1,00,000 हैंडसेट बेच लेगी।
कोनेप्लेक्स इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक सीपी भठेजा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि हम अगले तीन महीने में भारत में 100,000 मेजीकॉन हैंडसेट बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इनमें से 50 प्रतिशत ब्रिकी विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के जरिए होगी।
कंपनी ने एयरसेल के साथ मिलकर मेजीकॉन स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने डुअल सिम वाले तीन स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनकी कीमत 4500 रुपए से 9999 रुपए है। ये फोन गूगल के एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं।
एयरसेल ने मेजीकॉन फोन के साथ कुछ समय के लिए मुफत इंटरनेट सहित कई सुविधाओं की घोषणा की है। एयरसेल के प्रमुख (वितरण) जितेंद्र राही ने कहा कि ये हैंडसेट एयरसेल के स्टोर के साथ खुले बाजार में भी बिकेंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
