शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
बजाज के साथ रिश्तों पर अभी फैसला नहीं: निसान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-08-12 06:26 PM
जापान की वाहन कंपनी निसान ने अभी बेहद सस्ती कार मंगाने के लिए बजाज के साथ अपनी भागीदारी पर फैसला नहीं किया है। निसान का कहना है कि अभी वह भारत में प्रवेश स्तर की छोटी कार को लेकर अपनी प्राथमिकताओं की समीक्षा कर रही है।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ताकायुकी इशिदा के अनुसार हमने बजाज के साथ भागीदारी को लेकर अभी कोई निश्चित फैसला नहीं किया है। हालांकि हम प्रतिद्वंद्वी कंपनी की छोटी कार की बिक्री में आ रही दिक्कतों के बारे में जानते हैं। इस तरह के वाहन में ग्राहक की कार की मूल जरूरत पूरी नहीं हो पाती।
इशिदा ने कहा कि इसे देखते हुए फिलहाल हम अपनी प्राथमिकताओं की समीक्षा कर रहे हैं। हम वर्ग दर वर्ग तथा बाजार दर बाजार के आधार समीक्षा कर रहे हैं। हमारी सालाना उत्पाद योजना के तहत इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह योजना आमतौर पर हम जनवरी में बंद करते हैं।
रेनो निसान तथा बजाज आटो के बीच 2009 में हुए करार के तहत भारतीय कंपनी को उत्पाद का डिजाइन, विकास और विनिर्माण करना था। यह उत्पाद एक बेहद सस्ती कार थी। इस साल जनवरी में दिल्ली आटो एक्सपो के दौरान बजाज आटो ने एक छोटा चौपहिया वाहन आरई 60 पेश किया, जो शहरी परिवहन के लिए था और इसका मकसद तिपहिया का स्थान लेना था।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
