स्पॉट फिक्सिंग कांड में मयप्पन गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग कांड में मयप्पन गिरफ्तार राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
सेंसेक्स ने लगाई 439 अंकों की ऊंची छलांग
मुंबई, एजेंसी
First Published:29-06-12 05:45 PM
कर परिवर्जन रोधी सामान्य नियम पर स्थिति स्पष्ट होने और वैश्विक बाजारों में तेजी की धारणा से उत्साहित निवेशकों की जबरदस्त लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 439 अंक की छलांग लगाकर बंद हुआ। इस साल किसी एक दिन सेंसेक्स में यह सबसे बड़ा उछाल है।
कल देर रात्रि वित्त मंत्रालय द्वारा गार के दिशानिर्देश का मसौदा जारी किए जाने के बाद आज सेंसेक्स 144 अंक की बढ़त के साथ खुला। वैश्विक निवेश बैंक मार्गन स्टैनले द्वारा भारतीय बाजार पर अनुमान सुधारने से धारणा में और सुधार आया और विदेशी निवेश में तेजी आई।
इससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 439.22 अंक चढ़कर 17,429.98 अंक पर टिका। इससे पहले सेंसेक्स ने यह स्तर 19 अप्रैल को देखा था। आज से पहले, इस साल किसी एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त 6 जून को दर्ज की गई थी जब सेंसेक्स 434 अंक चढ़ा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.75 अंक सुधरकर 5,278.90 अंक पर बंद हुआ।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्रालय का प्रभार अपने हाथ में लेने के साथ ही पिछले चार दिन में सेंसेक्स करीब 550 अंक मजबूत हो चुका है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 कंपनियों के शेयर आज बढ़त लेकर बंद हुए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्रालय का प्रभार अपने हाथ में लेने के साथ ही पिछले चार दिन में सेंसेक्स करीब 550 अंक मजबूत हो चुका है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 कंपनियों के शेयर आज बढ़त लेकर बंद हुए।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
