भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
मूडीज ने विश्व के 15 बड़े बैंकों की साख घटाई
वाशिंगटन-न्यूयार्क, एजेंसी
First Published:22-06-12 01:28 PM
मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने बैंक ऑफ अमेरिका, जे पी मॉर्गन और गोल्ड़मैन सॉक्स समेत विश्व के 15 सबसे बड़े बैंकों की साख यह कहते हुए घटाई है कि वे उतार-चढ़ाव और पूंजी बाजार के जोखिम से संबद्ध हैं।
कुछ बैंकों ने मूडीज के इस कदम को बेतरतीब, बेबुनियाद और पिछड़ी सोच वाला करार दिया। मूडीज के प्रबंध निदेशक (वैश्विक बैंकिंग) ग्रेग बॉअर ने कहा आज की पहल से जो बैंक प्रभावित हुए हैं वे उतार-चढ़ाव और पूंजी बाजार की गतिविधियों में होने वाले भारी नुकसान से प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि वे अक्सर बाजार से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों से भी जुड़े होते हैं और इसे मूडीज ने बैंकों की साख के निर्धारण का मुख्य बिंदु बनाया है।
बॉअर ने कहा कि ये गतिविधियां क्षटकों से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिससे पूंजी बाजार के परिचालन में संभावित उतार-चढ़ाव से निपटने मदद मिलती है लेकिन इससे अलग तरह का जोखिम और चुनौती भी पेश आती है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक इस पहल से परिसंपत्ति के लिहाज से अमेरिका के छह सबसे बड़े बैंकों में से मॉर्गन स्टैनली समेत पांच प्रभावित हुए हैं। हालांकि मार्गन स्टैनली ने मूडीज को अपनी रेटिंग में तीन स्तर पर कम करने के लिए राजी करने के संबंध में एक अभियान शुरू किया था। रेटिंग एजेंसी ने मार्गन स्टैनली की साख में दो स्तर पर कमी की थी।
जिन अन्य बैंकों की साख घटाई गई है उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्ड़मैन सॉक्स, जे पी मॉर्गन, मॉर्गन स्टैनली, सिटी ग्रुप और डॉयच बैंक शामिल हैं।
मूडीज ने कहा कि 15 फरवरी से शुरू हुई समीक्षा के बाद रेटिंग का फैसला किया गया। एजेंसी ने कहा कि पिछले दिनों इन्हीं जोखिम के कारण कई संस्थान दिवालिया हो गए या इन्हें बाहर से मदद लेनी पड़ी जिनमें आज की रेटिंग से प्रभावित कई कंपनियां शामिल हैं।
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पहले समूह में एचएसबीसी, रायल बैंक ऑफ कनाडा और जे पी मार्गन शामिल हैं। इन कंपनियों को बाजार परिचालन (और इससे जुड़ा जोखिम) उल्लेखनीय है।
हालांकि मूडीज ने साथ में यह भी जोड़ा कि इन संस्थानों के पास अतिरिक्त परिसंपत्ति या झटके से उबरने के तरीके हैं अपने जैसी अन्य संस्थाओं से अधिक है क्योंकि उनके मुकाबले इनकी आय अधिक है और अपेक्षाकृत अधिक स्थिर कारोबार है।
इसके अलावा वित्तीय संकट के दौरान उनके जोखिम प्रबंधन के कारण आय में उतार-चढ़ाव कम हुआ। इन समूहों की ढांचागत नकदी की स्थिति मजबूत है और उनका संकट ग्रस्त यूरोपीय सावरेन ऋण और वित्तीय संस्थानों से सीमित संबंध है।
दूसरे समूह में बाक्र्लेज, बीएनपी पारिबा, क्रेडिट ऐग्रीकोल एसएस, क्रेडिट सुईस, डयूश बैंक, गोल्ड़मैन सॉक्स, एसजी और यूबीएस हैं और तीसरे समूह में सबसे कमजोर कंपनियां हैं जिनमें बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी ग्रुप, मॉर्गन स्टैनली और रॉयल बैंक आफ स्कॉटलैंड शामिल हैं।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल