IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
भारत में हवाई यात्रा चीन से तीन-चार गुना महंगी: गोयल
बीजिंग, एजेंसी
First Published:11-06-12 02:32 PM
भारत की निजी क्षेत्र की एयरलाइन, जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल ने कहा है कि करों के बोझ के चलते भारत में हवाई किराया चीन और अन्य देशों के मुकाबले करीब 300 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि एयरलाइनों की प्रगति नहीं हो पा रही है।
गोयल ने यहां कहा कि कर बहुत ऊंचे रहे तो भारतीय विमानन उद्योग प्रगति नहीं करेगा। दरअसल भारत विश्व में इकलौता देश है जो अपनी विमानन कंपनियों पर सेवा कर लगाता है। आपको पता है कि चीनी विमानन कंपनियों का किराया भारतीय विमानन कंपनियों के मुकाबले एक तिहाई है, ऐसा क्यों है, क्योंकि यहां कोई कर नहीं है। और चीनी कंपनियों को तो छोड़िये विश्व की अन्य विमानन कंपनियों से तुलना करें तो भारतीय किराया 200 से 300 फीसदी अधिक है।
उन्होंने भारतीय और चीनी विमानन सेवा कंपनियों की तुलना करते हुए कहा कि सारी चीनी कंपनियां सरकारी हैं और उन्हें सरकार से समर्थन प्राप्त है और ऐसा अभी से नहीं, बल्कि लंबे समय से है। चीन की सरकार अपनी विमानन कंपनियों पर कर नहीं लगाती और उन्हें बहुत सी सरकारी सहायता मिलती है।
जेट की विस्तार योजना का विवरण देते हुए गोयल ने कहा कि हम यूरोप में कुछ जगहों पर परिचालन शुरू करना चाहते हैं और उन जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां पैसा बनाया जा सकता है मसलन पेरिस, म्यूनिख और फ्रैंकफर्ट।
वैश्विक विमानन समझौते के बारे में उन्होंने कहा कि हम स्टार अलायंस और स्काई टीम दोनों के साथ बात कर रहे हैं। देखते क्या बात बनती है। फिलहाल मैं आपको इतना ही बता सकता हूं।
40

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
