29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
एनआरआई जमा से थमेगी रुपये की गिरावट: एसोचैम
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-05-12 08:27 PM
उद्योग मंडल एसोचैम ने रुपये में गिरावट को थामने के लिए कई तात्कालिक समाधान सुझाए हैं। उद्योग मंडल का कहना है कि वस्तुओं और सेवाओं की घरेलू मांग में बढ़ोतरी तथा प्रवासी भारतीयों द्वारा देश में भेजे जाने वाले धन में इजाफे से गिरते रुपये को थामा जा सकता है।
एसोचैम के सर्वेक्षण में कहा गया है कि रुपये में गिरावट की एक और वजह शेयर बाजारों की कमजोरी है। इससे शेयर बाजारों से पूंजी की निकासी हो रही है। हाल में रुपया 54 प्रति डॉलर के स्तर तक चला गया था। यह सर्वेक्षण 50 बैंकरों और अर्थशास्त्रियों के विचारों पर आधारित है।
एसोचैम ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजारों से जो निकासी कर रहे हैं उसकी एकमात्र वजह नीतिगत खामियां नहीं हैं, बल्कि वे जोखिम से बचाव के लिए भी ऐसा कर रहे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
