खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
PNB के मुनाफे में 18.6 फीसदी का इजाफा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-05-12 02:58 PM
अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में दबाव के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,424 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। एक साल पहले इसी तिमाही की तुलना में यह 18.6 प्रतिशत अधिक है।
पीएनबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केआर कामत ने बुधवार को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक के बाद वर्ष 2011-12 की चौथी तिमाही और पूरे वर्ष के परिणाम घोषित किये। पूरे वर्ष के दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा 10.2 प्रतिशत बढ़कर 4,884 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
इससे पिछले वर्ष बैंक ने 4,433 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक ने 2011-12 के लिये अपने शेयरधारकों को 220 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की है।
वर्ष के दौरान बैंक की ऋण वृद्धि 21.3 प्रतिशत बढ़कर 2,93,775 करोड़ रुपये हो गई। वर्ष 2011-12 में बैंक की जमा पूंजी भी 21.3 प्रतिशत बढ़कर 3,79,588 करोड़ रुपये रही। बैंक का कुल कारोबार भी इतनी ही वृद्धि के साथ 6,73,363 करोड़ रुपये रहा।
कामत ने कहा कि बैंक की ऋण वद्धि अर्थव्यवस्था के करीब करीब सभी क्षेत्रों से आई है। बैंक का कारोबार बेहतर दिशा में आगे बढ़ रहा है, हालांकि अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्रों को लेकर उन्होंने चिंता जताई। विमानन, दूरसंचार और विद्युत क्षेत्रों में इसका असर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक का जोर आने वाले दिनों में ऋणों की वसूली पर रहेगा।
पीएनबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केआर कामत ने बुधवार को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक के बाद वर्ष 2011-12 की चौथी तिमाही और पूरे वर्ष के परिणाम घोषित किये। पूरे वर्ष के दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा 10.2 प्रतिशत बढ़कर 4,884 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
वर्ष के दौरान बैंक की ऋण वृद्धि 21.3 प्रतिशत बढ़कर 2,93,775 करोड़ रुपये हो गई। वर्ष 2011-12 में बैंक की जमा पूंजी भी 21.3 प्रतिशत बढ़कर 3,79,588 करोड़ रुपये रही। बैंक का कुल कारोबार भी इतनी ही वृद्धि के साथ 6,73,363 करोड़ रुपये रहा।
कामत ने कहा कि बैंक की ऋण वद्धि अर्थव्यवस्था के करीब करीब सभी क्षेत्रों से आई है। बैंक का कारोबार बेहतर दिशा में आगे बढ़ रहा है, हालांकि अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्रों को लेकर उन्होंने चिंता जताई। विमानन, दूरसंचार और विद्युत क्षेत्रों में इसका असर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक का जोर आने वाले दिनों में ऋणों की वसूली पर रहेगा।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल