शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 00:00 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
विदेशी पूंजी भंडार में 75.83 करोड़ डॉलर का इजाफा
मुम्बई, एजेंसी
First Published:05-05-12 03:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देश का विदेशी पूंजी भंडार 27 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 75.83 करोड़ डॉलर बढ़कर 295.36 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह विदेशी पूंजी भंडार 1.46 अरब डॉलर बढ़कर 294.60 अरब डॉलर हो गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी पूरक साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पूंजी भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा भंडार में इसी अवधि में 73.64 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और बढ़कर 260.95 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने इस वृद्धि का कोई कारण नहीं बताया। बैंक ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है और इस पर प्रमुख गैर डॉलर मुद्रा के मूल्यों में हुए बदलाव का असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.32 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.47 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का भंडार 87 लाख डॉलर बढ़कर 2.91 अरब डॉलर हो गया।

स्वर्ण भंडार हालांकि 27.02 अरब डॉलर पर बरकरार रहा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°