ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
फोर्ब्स मिडास की सूची में भारतवंशियों के नाम
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:04-05-12 02:32 PM
भारतीय मूल के नौ उद्यमियों के नाम इस वर्ष प्रौद्योगिकी के सर्वश्रेष्ठ निवेशकों की फोर्ब्स मिडास सूची में शामिल किए गए हैं।
सूची में भारतवंशियों का नेतृत्व कर रहे ग्रेलॉक पार्टनर्स के अनील भूसरी का नाम 25वें स्थान पर है। 2011 में वह इस सूची में 15वें स्थान पर थे। भूसरी वित्तीय एवं मानव संसाधन सॉफ्टवेयर कम्पनी, वर्कडे के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
भूसरी के बाद मिडास के चार बार लगातार सदस्य रहे बेसेमर वेंचर पार्टनर्स के रोब चंद्रा सूची में 28वें स्थान पर हैं, जबकि 2011 में वह 26वें स्थान पर थे।
एस्सेल पार्टनर्स के समीर गांधी सूची में 33वें स्थान पर हैं। 2011 में वह इस सूची में 81वें स्थान पर थे। इसके बाद खोसला वेंचर्स के विनोद खोसला का नाम इस सूची में 34वें स्थान पर है, जबकि 2011 में वह 71वें स्थान पर थे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विद्यार्थी रहे खोसला अलग तरह की प्रौद्योगिकी में निवेश के लिए जाने जाते हैं।
मिडास सूची में शामिल अन्य भारतीयों में बैटरी वेंचर्स के नीरज अग्रवाल 36वें स्थान पर, मेफील्ड फंड के नवीन चड्ढा 46वें स्थान पर, बेन कैपिटल वेंचर्स के अजय अग्रवाल 95वें स्थान पर, ग्रेलॉक पार्टनर्स के अशीम चंदन 96वें स्थान पर और एस्सेल इंडिया के सुब्रत मित्रा 99वें स्थान हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
