मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड कश्मीर मुठभेड़: 4 जवान शहीद, आतंकवादी ढेर
दुर्लभ व्हिस्की की 35 लाख रुपये में हुई नीलामी
लंदन, एजेंसी
First Published:03-05-12 05:54 PM
एक दुर्लभ 55 साल पुरानी ग्लेनफिडिच सिंगल माल्ट व्हिस्की की रिकार्ड 42,000 पौंड (करीब 35 लाख रुपये) में नीलामी की गई है और नीलामी में मिली रकम से उत्तराखंड में मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए एक स्कूल बनाने में मदद मिलेगी।
व्हिस्की की यह बोतल सबसे उंची बोली लगाने वाले वर्ल्ड डयूटी फ्री ग्रुप को बेची गई। इस बोतल के लिए न्यूनतम मूल्य 40,000 पौंड रखा गया था। नीलामी से जुटाई गई राशि धर्मार्थ संगठन लोटस फ्लावर ट्रस्ट को दान दे दी गई है। यह संगठन राजस्थान, असम, लददाख और उत्तराखंड में 20 वर्ष से अधिक समय से विभिन्न परियोजनाओं पर काम करता रहा है।
नीलामी की गई इस दुर्लभ व्हिस्की का नाम ग्लेनफिडिच डिस्टिलरी के संस्थापक विलियम ग्रांट की पोती जेनेट शीड राबटर्स के नाम पर रखा गया था। लोटस फ्लावर ट्रस्ट के संस्थापक जॉन हंट ने प्रेट्र को बताया कि हमारे प्रति जिस तरह से दानशीलता दिखाई गई, उससे हम बेहद उत्साहित हैं। हमें अब कोष जुटाने की जरूरत है जिससे हम इन वंचित परंतु प्यारे बच्चों के लिए एक ऐसा घर बना सकें जो स्कूल से मेल खाए।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
