बुधवार, 22 मई, 2013 | 18:37 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
जून में 1.22 करोड़ नए जीएसएम ग्राहक बने: सीओएआई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-07-10 05:14 PM
Last Updated:16-07-10 05:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दूरसंचार आपरेटरों ने जून माह में 1.22 करोड़ नए जीएसएम ग्राहक बनाए हैं, जिसके बाद देश में जीएसएम मोबाइल धारकों की संख्या 45.65 करोड़ पर पहुंच गई है। जीएसएम आपरेटरों के संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की सबसे बड़ी जीएसएम कंपनी भारती एयरटेल ने जून में 30 लाख नए मोबाइल ग्राहक बनाए, जिसके बाद उसके ग्राहकों की संख्या 13.66 करोड़ हो गई है। जीएसएम मोबाइल बाजार में भारती 29.92 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है।

भारती की प्रतिद्वंद्वी कंपनी वोडाफोन ने माह के दौरान 27.1 लाख नए ग्राहक बनाए, जिसके बाद उसके जीएसएम ग्राहकों की संख्या 10.9 करोड़ पर पहुंच गई है। जून, 2010 में वोडाफोन की बाजार हिस्सेदारी 23.89 प्रतिशत की थी।

आइडिया सेल्युलर ने माह के दौरान 21.5 लाख नए ग्राहक जोड़े और उसके ग्राहकों की संख्या 6.88 करोड़ पर पहुंच गई है। एयरसेल ने माह के दौरान 16 लाख नए जीएसएम ग्राहक जोड़े, जिसके बाद उसके कुल ग्राहकों की संख्या 4.16 करोड़ हो गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ने माह के दौरान 10.9 लाख नए ग्राहक बनाए, वहीं एमटीएनएल ने 44,413 नए ग्राहक जोड़े। बीएसएनएल के ग्राहकों की कुल संख्या 6.68 करोड़ तथा एमटीएनएल के ग्राहकों का आंकड़ा 49 लाख पर पहुंच गई है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°