शनिवार, 25 मई, 2013 | 06:18 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
SBI का तिमाही शुद्ध लाभ बढ़ा
मुम्बई, एजेंसी
First Published:18-05-12 04:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ काफी अधिक वृद्धि के साथ 4,050 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसमें बुरे ऋण प्रावधान और ऋण की मांग में वृद्धि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में उसे 20.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज एसबीआई के शेयर 5.86 फीसदी की तेजी के साथ 1,956.45 पर बंद हुए।

बैंक की कुल आय आलोच्य अवधि में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 28 फीसदी अधिक 33,959.5 करोड़ रुपये रही।

बैंक को 31 मार्च को समाप्त कारोबारी साल में इससे पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी अधिक 11,707.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसी कारोबारी साल में बैंक की कुल आय 24 फीसदी अधिक 1,20,873 करोड़ रुपये रही।

बैंक की कुल गैर निष्पादित परिसम्पत्तियों का अनुपात आलोच्य अवधि में 4.44 फीसदी रहा, जो इससे पिछली तिमाही में 4.61 फीसदी था।

कारोबारी साल 2011-12 के लिए बैंक ने 35 रुपये के लाभांश की सिफारिश की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°