सोमवार, 20 मई, 2013 | 21:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी का नया स्मार्टफोन
सियोल, एजेंसी
First Published:04-05-12 03:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दक्षिण कोरिया की कम्पनी सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स ने गैलेक्सी श्रृंखला की तीसरी पीढ़ी का स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन चेहरा, आवाज एवं गति पहचानने में सक्षम होगा।

कम्पनी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि गूगल के नवीनतम एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 'आइस क्रीम' पर आधारित गैलेक्सी एस3 को लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान पेश किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस फोन में वायस कमांड ऑप्शन है, जिसके माध्यम से यह उपयोगकर्ता की आवाज पर अपने को तैयार करेगा। यह फोन बोलने पर अलार्म लगाना, संदेश भेजना और कैमरे से फोटो खींचने जैसे काम करेगा।

इस फोन में लगे 'स्मार्ट स्टे' के कारण जब तक उपयोगकर्ता इसकी स्क्रीन की ओर देखेगा तब न तो इसकी बत्तियों बंद होंगी और न ही यह लॉक होगा।

बाजार शोध संस्था एनलेटिक्स के अनुसार इस वर्ष की पहली तिमाही के दौरान सैमसंग नोकिया को पछाड़कर विश्व की सबसे बड़ा हैंडसेट निर्माता कम्पनी बन गई है। सैमसंग ने 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही के दौरान नोकिया के 8.27 करोड़ की तुलना में 93.5 करोड़ फोन बेचे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°