हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
100 SMS प्रतिदिन नियम की समीक्षा चाहते हैं टेलीकॉम ऑपरेटर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:21-09-11 12:38 PM
दूरसंचार ऑपरेटरों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने ट्राई से 100 एसएमएस प्रतिदिन प्रति सिम के नियम पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। सीओएआई का मानना है कि इस तरह का नियमन एक सामान्य ग्राहक के मूलभूत अधिकारों के लिए चुनौती हो सकता है।
अनचाहे संदेशों पर लगाम के लिए दूरसंचार नियामक ने ऑपरेटरों से 27 सितंबर से एसएमएस की संख्या सीमित करने को कहा है। सीओएआई के महानिदेशक राजन एस मैथ्यू ने ट्राई को लिखे पत्र में कहा है कि कई ऐसे मौके होते हैं जब एसएमएस संपर्क का सबसे बेहतरीन माध्यम होता है। ऐसी स्थिति भी आ सकती है जब ग्राहक के एक दिन में 100 एसएमएस भेजने की सीमा खत्म हो जाए और उसी समय कोई इमरजेंसी आ जाए। इस तरह की सीमा लगाकर हम ग्राहक की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं।
ट्राई ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति प्रति सिम एक दिन में से 100 से ज्यादा एसएमएस नहीं भेज पाएगा। पोस्ट पेड के मामले में एसएमएस की सीमा 3,000 एसएमएस मासिक तय की गई है। यदि कोई ग्राहक इससे ज्यादा एसएमएस भेजना चाहता है, तो ऑपरेटर को इस मामले में वचन लेना होगा कि सुविधा का इस्तेमाल व्यावसायिक एसएमएस भेजने के लिए नहीं किया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
