ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
वित्त विधेयक पर रहेगी शेयर बाजार की नजर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-05-12 01:56 PM
कमजोर रुपये के बीच मॉरीशस के रास्ते आने वाले निवेश पर कर को लेकर नई आशंकाओं तथा फीके तिमाही कार्य परिणाम को देखते हुए शेयर बाजार असमंजस में है। बाजार को दिशा देने वाले कारक फिलहाल नदारद हैं।
इस सप्ताह बाजार की नजर संसद में वित्त विधेयक पर चर्चा पर रहेगी और निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार जीएएआर पर स्थिति स्पष्ट करेगी। रेलीगेयर सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि मौजूदा समय में बाजार की धारणा नकारात्मक बनी हुई है क्योंकि निफ्टी महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है।
रुपये की विनिमय दर में तीव्र गिरावट तथा भारत-मॉरीशस कर संधि की समीक्षा को लेकर ताजा आशंका पैदा हुई है कि इससे विदेशी निवेशक पूंजी की निकासी बढ़ा सकते हैं। जब तक कि जीएएआर को लेकर स्पष्टता नहीं बनती है बाजार में कुछ बिकवाली दबाव देखने को मिल सकता है।
बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई जो इस बार 350 अंकों से भी अधिक की गिरावट के साथ तीन माह के निचले स्तर 16,831 अंक के स्तर को छू गया।
सरकार के यह कहने पर कि वह मॉरीशस के साथ कर संधि की समीक्षा करने पर विचार कर रही है, बंबई शेयर बाजार का सूचकांक तीन महीने में पहली बार 320 अंकों की गिरावट के साथ महत्वपूर्ण 17,000 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ।
जियोजित बीएनपी पारिबा के शोध प्रमुख एलेक्स मैथ्यू ने कहा कि बाजार की निगाह अगले सप्ताह जीएएआर अधिसूचना तथा निगमित कंपनियों के कार्यपरिणामों पर है। सात मई को जीएएआर अधिसूचना पर निर्भर करते हुए भी बाजार अपनी आगे की दिशा को निर्धारित करेगा।
बाजार सूत्रों के अनुसार दो महत्वपूर्ण कारक हैं जो मुख्यत: बाजार को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं। पहला तो पिछले कुछेक सप्ताह में रुपये का भारी अवमूल्यन होना है और दूसरा जीएएआर को अमल में लाये जाने को लेकर भ्रम है।
ज्यादातर विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार में मॉरीशस के रास्ते निवेश करते हैं और मौजूदा दोहरे कराधान रोधी संधि का फायदा लेते हैं। इस बीच भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 53.47-48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। जिसके कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत देखने को मिल सकती है।
इस सप्ताह बाजार की नजर संसद में वित्त विधेयक पर चर्चा पर रहेगी और निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार जीएएआर पर स्थिति स्पष्ट करेगी। रेलीगेयर सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि मौजूदा समय में बाजार की धारणा नकारात्मक बनी हुई है क्योंकि निफ्टी महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है।
बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई जो इस बार 350 अंकों से भी अधिक की गिरावट के साथ तीन माह के निचले स्तर 16,831 अंक के स्तर को छू गया।
सरकार के यह कहने पर कि वह मॉरीशस के साथ कर संधि की समीक्षा करने पर विचार कर रही है, बंबई शेयर बाजार का सूचकांक तीन महीने में पहली बार 320 अंकों की गिरावट के साथ महत्वपूर्ण 17,000 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ।
जियोजित बीएनपी पारिबा के शोध प्रमुख एलेक्स मैथ्यू ने कहा कि बाजार की निगाह अगले सप्ताह जीएएआर अधिसूचना तथा निगमित कंपनियों के कार्यपरिणामों पर है। सात मई को जीएएआर अधिसूचना पर निर्भर करते हुए भी बाजार अपनी आगे की दिशा को निर्धारित करेगा।
बाजार सूत्रों के अनुसार दो महत्वपूर्ण कारक हैं जो मुख्यत: बाजार को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं। पहला तो पिछले कुछेक सप्ताह में रुपये का भारी अवमूल्यन होना है और दूसरा जीएएआर को अमल में लाये जाने को लेकर भ्रम है।
ज्यादातर विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार में मॉरीशस के रास्ते निवेश करते हैं और मौजूदा दोहरे कराधान रोधी संधि का फायदा लेते हैं। इस बीच भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 53.47-48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। जिसके कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत देखने को मिल सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल