चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
ईपीएफओ जनवरी में तय कर सकता है पीएफ ब्याज दर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-12-12 04:42 PM
सेवानिवृत्ति कोष के संचालक ईपीएफओ में निर्णय करने वाला शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) 2012-13 के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दर पर अपनी अगली बैठक में निर्णय कर सकता है। यह बैठक 15 जनवरी को प्रस्तावित है।
एक सूत्र ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी 15 जनवरी को होने वाली बैठक में पीएफ जमाओं पर ब्याज दर तय करने के प्रस्ताव पर चर्चा कर सकते हैं।
ईपीएफओ ने एक नोटिस भी जारी किया जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 201वीं बैठक 15 जनवरी, 2013 को मुंबई में होनी है।
मौजूदा व्यवस्था के तहत, श्रम मंत्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय न्यासी बोर्ड द्वारा ब्याज दर पर निर्णय किए जाने के बाद इसे सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाता है।
सूत्रों ने कहा कि ईपीएफओ के आरंभिक अनुमानों से संकेत मिलता है कि अगर वह अपने 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को 8.6 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करती है तो उसके पास ना ही आधिक्य बचेगा, और ना ही उसे घाटा होगा।
हालांकि, यूनियनें ब्याज दर 8.8 प्रतिशत के समान या इससे अधिक रखे जाने की मांग कर रही हैं। हिंद मजदूर सभा के सचिव एड़ी़ नागपाल जो ईपीएफओ के न्यासी भी हैं, के अनुसार हम चालू वित्त वर्ष के लिए बैठक में 9.5 प्रतिशत ब्याज दर की मांग करेंगे। यह मौजूदा बैंक जमाओं की दरों के मुताबिक होना चाहिए जो अभी नौ से 10 प्रतिशत के दायरे में हैं।
00

सेवानिवृत्ति| कोष| ईपीएफओ| ब्याज| दर |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
