चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
5.5-6 प्रतिशत के बीच रहेगी आर्थिक वृद्धि दर: रंगराजन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-12-12 05:00 PM
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन डॉ सी़ रंगराजन ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 5.5 से 6 प्रतिशत के दायरे में रह सकती है। अगले साल वृद्धि दर इससे बेहतर होगी।
रंगराजन ने आज यहां दिल्ली आर्थिक सम्मेलन के एक सत्र में कहा कि बेहतर आर्थिक वृद्धि हासिल करने के लिये हमें बचत और निवेश दर बढ़ानी होगी। हाल के सालों में इसमें गिरावट आई है।
उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटा और मुद्रास्फीति के ऊंचा बने रहने से आर्थिक वृद्धि पर असर पड़ रहा है। इन दोनों मोर्चों पर स्थिति सुधरने से बचत दर में बढ़ोत्तरी और निवेश में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा अगले वित्त वर्ष में निवेश गतिविधियां बढ़ने से आर्थिक वृद्धि बेहतर होगी। रिजर्व बैंक 18 दिसंबर को मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा जारी करेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
