सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
उर्जित पटेल बनेंगे आरबीआई के डिप्टी गवर्नर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-01-13 08:57 PM
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के तौर पर जाने-माने अर्थशास्त्री उर्जित पटेल के नाम तय हो चुका है। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव डी के मित्तल ने यहां कहा उर्जित पटेल का नाम तय हो चुका है।
पटेल फिलहाल अमेरिका के ब्रूकिंग इंस्टीट्यूट में प्रवासी सीनियर फेलो हैं। वह बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में सलाहकार भी हैं। पटेल निजी वित्तीय कंपनी आईडीएफसी के कार्यकारी निदेशक भी हैं।
वे सुबीर गोकर्ण की जगह लेंगे जो मौद्रिक नीति विभाग के प्रभारी थे और सेवा निवृत्त हो गए हैं। गोकर्ण का तीन साल का कार्यकाल नवंबर 2012 में पूरा हो गया था। लेकिन सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2012 तक बढा दिया था।
आरबीआई के कल जारी बयान में कहा गया कि मौद्रिक नीति विभाग को अब गवर्नर डी सुब्बाराव देखेंगे। आरबीआई में चार डिप्टी गवर्नर हैं जिनमें से दो केंद्रीय बैंक के अंदर से, एक
किसी वाणिज्यिक बैंक से तथा चौथा अर्थशास्त्री होता है। पटेल का नाम मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही समीक्षा से कुछ सप्ताह पहले तय किया गया है जिसकी घोषणा 29 जनवरी को होनी है।
किसी वाणिज्यिक बैंक से तथा चौथा अर्थशास्त्री होता है। पटेल का नाम मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही समीक्षा से कुछ सप्ताह पहले तय किया गया है जिसकी घोषणा 29 जनवरी को होनी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
