शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 04:52 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
सीआरआर में कटौती संभव: रिपोर्ट
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:10-12-12 05:21 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय रिजर्व बैंक की 18 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में नीतिगत दरों में कटौती की संभावना नहीं है। हालांकि, आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्रीय बैंक नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 0.25 प्रतिशत कटौती कर सकता है।

बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की अनुसंधान रपट में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक मध्य तिमाही समीक्षा में सीआरआर में चौथाई फीसदी कटौती कर सकता है, वहीं ब्याज दरों में कमी जनवरी से महंगाई के नीचे आने के बाद हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई के नीचे आने के बाद हमें उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक जनवरी से दरों में कटौती शुरू करेगा और जुलाई तक इनमें 0.75 प्रतिशत तक की कटौती होगी। हालांकि, नीतिगत दरों में कटौती से ऋण उस समय तक सस्ता नहीं होगा, जब तक कि तरलता की स्थिति में सुधार नहीं होता है।

पिछले तीन माह के दौरान रिजर्व बैंक ने सीआरआर में आधा फीसदी कटौती कर इसे 4.25 प्रतिशत पर ला दिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रिक देशों में भारत की एकमात्र देश है जहां ब्याज दरें 2008 के उच्च स्तर पर हैं। 2008 के वैश्विक आर्थिक संकट से पहले भारत की अर्थव्यवस्था 8 से 9 फीसदी की दर से बढ़ रही थी। 2011-12 में यह घटकर नौ साल के निचले स्तर 6.5 प्रतिशत पर आ गई।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°