चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
राजकोषीय स्थिति पर दलगत भावना से ऊपर उठें: ओबामा
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:20-12-12 04:44 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन सांसदों से अपील की कि साल के अंत तक पैदा होने वाले राजकोषीय संकट को टालने के लिए दलगत दृष्टिकोण से ऊपर उठने की अपील की।
ओबामा ने कहा यदि आप राजनैतिक विरोध वापस लेते हैं, यदि आप दलीय रणनीति से ऊपर उठते हैं तो हम कुछ कर सकते हैं।
ओबामा और रिपब्लिकन सांसद के बीच कर वृद्धि और खर्च में कटौती की आखे खड़ी होने वाली स्थिति से निपटने के उपाय पर सहमति की तलाश है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि खर्च में कटौती से अर्थव्यवस्था फिर से मंदी के दौर में प्रवेश कर सकती है।
राष्ट्रपति ने इस सप्ताह एक नई पेशकश की जिसके तहत चार लाख डॉलर या इससे ज्यादा आय प्राप्त करने वालों पर ज्यादा कर लगाया जाएगा लेकिन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जॉन बोनर ने प्रस्ताव किया है कि 10 लाख या इससे ज्यादा कमाने वालों को छोड़कर सब पर मौजूदा दर से कर लगाया जाए। ओबामा ने कहा कि उन्हें अभी भी समझौते की उम्मीद है। पर उन्होंने हैरानी जताई कि रिपब्लिकन पार्टी के लोग उनके प्रस्ताव को बातचीत का आधार बनाने पर क्यों राजी नहीं हो रहे हैं।
ओबामा ने कल व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा रिपब्लिकन पार्टी के सांसद इसलिए उनके साथ सहयोग नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में मुश्किल होगी। उन्होंने कहा मेरे साथ सहयोग करना उनके लिए संवेदनशील विषय है। मैं इसे स्वीकार करता हूं।
राष्ट्रपति ओबामा ने साफ किया कि वह रिपब्लिकन सांसदों के साथ ऋण सीमा या इसका उपयोग दबाव के तौर पर करने के संबंध में कोई समझौता नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा मैंने एक स्पष्ट नीति बनाई है कि मैं ऋण की सीमा तय करने के संबंध में कोई समझौता नहीं करुंगा। हम वहीं चीजें नहीं दोहराना चाहते तो 2011 में हुआ था। उन्होंने उस समझौते को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताया। ओबामा ने कहा कि घाटा संतुलित और जिम्मेदाराना तरीके से कम करना महत्वपूर्ण होगा।
00

राष्ट्रपति| बराक| ओबामा| रिपब्लिकन| सांसद |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
