स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
सोने का आयात कम किया जाएगा: चिदंबरम
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-01-13 05:08 PM
सोने का बढ़ता आयात और इससे चालू खाते के घाटे के बढ़ते अंतर को लेकर चिंतित वित्त मंत्री पी़ चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि सरकार सोने को और महंगा कर इसके आयात पर अंकुश लगाने के उपायों पर विचार कर रही है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि सोने की मांग में नरमी लाना आवश्यक हो गया है, हमारे पास सोने का आयात और महंगा करने के अलावा कोई चारा नहीं है। यह मामला सरकार के विचाराधीन है।
चिदंबरम ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने के दौरान चालू खाता घाटा बढ़कर 38.7 अरब डॉलर या जीडीपी का 4.6 प्रतिशत पहुंच गया है। इसमें सोने के आयात का प्रमुख योगदान है, जो बढ़कर 20.25 अरब डॉलर पहुंच गया।
भारत के तेजी से बढ़ते चालू खाते के घाटे में सोने की एक बड़ी हिस्सेदारी है। वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई़-सितंबर में चालू खाते का घाटा बढ़कर रिकार्ड ऊंचाई जीडीपी के 5.4 प्रतिशत या 22.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
चालू वित्त वर्ष में हालांकि, अप्रैल़-सितंबर के दौरान 20.2 अरब डालर मूल्य के सोने का आयात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 30.3 प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 2011.12 की संपूर्ण अवधि में सोने का आयात 56.2 अरब डॉलर रहा था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
