पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
देश में 3 प्रतिशत से कम दाखिल करते हैं आयकर रिटर्न
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:19-12-12 09:26 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने बुधवार को कहा कि देश में मात्र 3.5 करोड़ लोग ही आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं। यह संख्या देश की कुल आबादी (121 करोड़) की 2.89 प्रतिशत है।
अपने मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय परामर्शदात्री समिति की 5वीं बैठक को सम्बोधित करते हुए चिदम्बरम ने कहा, ''केवल 14.6 लाख लोगों ने कर उद्देश्यों के लिए अपनी आय 10 लाख रुपये और उससे ऊपर घोषित की है, जो कि वास्तविक नहीं है।''
चिदम्बरम ने कहा कि देश में कराधान की कम दर के बावजूद कर अनुपालन की दर निम्न है। उन्होंने कहा, ''कराधान की हमारी शीर्ष दर 30 प्रतिशत है। लिहाजा बेहतर कर अनुपालन और कर संग्रह के ढेर सारे अवसर हैं।''
बैठक के बाद जारी हुए एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चिदम्बरम ने परामर्शदात्री समिति के सदस्यों को बताया कि देश के लगभग 50 प्रतिशत करदाता अपना रिटर्न ऑनलाइन दाखिल कर रहे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
