चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मूडीज की आर्थिक भविष्यवाणी चिंता का विषय: मनमोहन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-08-12 03:37 PM
Last Updated:11-08-12 04:39 PM
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि मूडीज द्वारा भारत की आर्थिक वृद्धि दर की भविष्यवाणी को कम करना चिंता की बात है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास दर अच्छी रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश पिछले साल की 6.5 प्रतिशत की तुलना में बेहतर आर्थिक वृद्धि हासिल करेगा। भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में मूडीज के आकलन के बारे में पूछे जाने पर मनमोहन ने संवाददाताओं से कहा कि यह चिंता की बात है, लेकिन किसी को पहले से ही बिना किसी ठोस आधार के इस बारे में अंतिम परिणाम पर नहीं पहुंच जाना चाहिये।
मूड़ीज की अनुसंधान इकाई ने इस सप्ताह के शुरू में भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। बहरहाल, सिंह ने उम्मीद जताई कि देश की आर्थिक वृद्धि पिछले साल के 6.5 प्रतिशत से बेहतर होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद काफी मजबूत है। निवेश और बचत की दर दुनिया में सबसे ज्यादा दरों में से एक है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम पिछले साल की 6.5 प्रतिशत की तुलना में बेहतर वृद्धि हासिल करेंगे।
मूडीज की विश्लेषक इकाई ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रहेगी, जबकि वर्ष 2013 में यह 6 प्रतिशत होगी, जिसके पहले 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।
मूड़ीज विश्लेषक वरिष्ठ अर्थशास्त्री ग्लेन लेविन ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार की तरफ से हाल में नीतिगत स्तर पर ज्यादा कुछ नहीं किया गया। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता की स्थिति लंबी खिंचती जा रही है, ऐसे में हमें अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने के लिये कुछ नहीं दिखाई देता है।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
मनमोहन सिंह ,देश के प्रधान मंत्री की आशा है की देश की आर्थिक ग्रोव्थ पिचले वर्ष से बेहतर होगी क्योंकि विश्व के अन्य देशो की तुलना में हमारी निवेश और पूंजी की स्थिति बेहतर से प्रधानमंत्री की अपील की वे आगे बढ़ कर उनके हाथ मजबूत करें और भारत को समर्थ और शक्तिशाली बनाये प्रधान मंत्री विश्व के जाने माने आर्थिक विशेषज्ञ है और पूरा विश्व उनसे अपने देश की आर्थिक समस्याओं पर उनकी सलाह का याचक
By ravindra (11th-August-2012 04:09:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
