फोटो गैलरी

Hindi Newsबिल गेट्स फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों को दिए 4.5 करोड़

बिल गेट्स फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों को दिए 4.5 करोड़

माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा के नाम से स्थापित बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की तत्काल सहायता...

बिल गेट्स फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों को दिए 4.5 करोड़
एजेंसीFri, 19 Sep 2014 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा के नाम से स्थापित बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की तत्काल सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की।

गेट्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा ग्रामीण विकास मंत्री वेंकैया नायडू सहित कई अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से आज मुलाकात  की।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने भी जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्‍त की। आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों तथा कर्मचारियों ने पीड़ितों की मदद के लिए प्रधान मंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का भी निर्णय लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें