शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 00:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
मारुति की बिक्री 12.45 प्रतिशत बढ़ी
मुंबई, एजेंसी
First Published:01-12-12 05:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
यात्री वाहन बनाने वाली देश की अग्रणी कपंनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की बिक्री नवंबर 2012 में 12.45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 103200 इकाई रही जबकि नंवबर 2011 में कंपनी कुल 91772 गाडियां ही बेच पाई थी।

नवंबर 2012 में कंपनी की घरेलू बिक्री 9.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 90882 इकाई रही जबकि इसके पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 82870 इकाई रहा था।

समीक्षाधीन अवधि में निर्यात मोर्चे पर भी कंपनी की बिक्री बेहतर रही। इस अवधि में कंपनी ने कुल 12318 गांडियों का निर्यात किया जो कि नवंबर 2011 में निर्यात की गई कुल 8902 गाडियों की तुलना में 38.37 प्रतिशत अधिक है।
नवंबर 2012 में घरेलू बाजार में कंपनी ने कुल 74793 यात्री गाडियां बेचीं जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में बेची गई 73078 यात्री गाडियों की तुलना में 2.35 प्रतिशत अधिक रही।

हालांकि आलोच्य अवधि में कंपनी की छोटी गाडियों जैसे मारुति 800 (ए स्टार) आल्टो और वैगनआर की बिक्री 5.76 प्रतिशत घटकर 36679 इकाई रह गई जबकि पिछले साल नवंबर महीन में यह संख्या 38921 इकाई रही थी पर कंपनी की कंपैक्ट सेगमेंट की गाडियों जैसे एस्टिलो(स्विफ्ट) और रिट्ज माडलों की बिक्री 7.63 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 23849 इकाई रही जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 22159 इकाई रही थी।

इस दौरान मारुति की डिजायर गाडियों की बिक्री 29.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13502 इकाई पर पहुंच गई जबकि मिड साइज सेगमेंट की गाडी सेडान एसएक्स 4 की बिक्री में 51.71प्रतिशत की गिरावट रही। सेडान की लकजरी माडल (किजाशी) की बिक्री भी 56.17 प्रतिशत घट गई।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°