UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
रतन टाटा ने मनमोहन सिंह से माफी मांगी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-12-12 09:46 PM
टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने उनके द्वारा एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना संबंधी टिप्पणियों को पूरी तरह गलत बताया है। टाटा ने कहा कि उनके साक्षात्कार को गलत रूप से पेश किये जाने पर प्रधानमंत्री और सरकार को जो शर्मिंदगी उठानी पड़ी उसके लिये वह माफी मांगते हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में टाटा ने कहा है कि मैं हमेशा से आपका बहुत बड़ा प्रशंसक और समर्थक रहा हूं। इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है और इसका इस्तेमाल रचनात्मक तरीके से सरकार को आगे बढ़ाने में किया जाना चाहिए।
रतन टाटा 28 दिसंबर को टाटा संस के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसके बाद वह मानद चेयरमैन बने रहेंगे। सिंह को भेजे पत्र में टाटा ने कहा कि लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स को दिए साक्षात्कार में प्रकाशित बातों को पढ़कर उन्हें काफी झटका लगा। टाटा ने कहा कि उनके हाल के साक्षात्कार में छपी बातें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने इसके शीर्षक को सनसनी फैलाने वाला बताया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
