सोमवार, 20 मई, 2013 | 03:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मारुति के मानेसर संयंत्र में तालाबंदी घोषित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:21-07-12 07:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
मारुति सुजुकी ने हिंसाग्रस्त अपने मानेसर संयंत्र में शनिवार को यह कहते हुए तालाबंदी घोषित कर दी कि वह अपने कर्मचारियों के जीवन और सुरक्षा को ताक पर नहीं सकती।

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आऱसी़ भार्गव ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वहां अब तालाबंदी है। मेरे लिये कुछ कारों का उत्पादन कर कुछ कमाई करने से ज्यादा महत्वपूर्ण मेरे साथी कर्मियों की सुरक्षा है।

हरियाणा में मानेसर स्थित मारुति के संयंत्र में 18 जुलाई को आगजनी की घटना में महाप्रबंधक अवनीश कुमार देव की जलने से मौत हो गई और करीब 90 अधिकारी और सुपरवाइजर घायल हो गये।

भार्गव ने कहा कि संयंत्र में अब तब तक उत्पादन शुरू नहीं होगा, जब तक कि घटना की जांच पूरी नहीं हो जाती और इस बात के पुख्ता कदम नहीं उठा लिये जाते हैं कि आगे इस तरह की घटना फिर नहीं होगी। इस घटना से कंपनी को झटका लगा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°