29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
मोटरसाइकिल बाजार में उतरी महिंद्रा, दो मॉडल पेश किए
मुंबई, एजेंसी
First Published:05-01-13 06:41 PM
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने 110 सीसी के दो मॉडल पेश कर मोटरसाइकिल बाजार में भी प्रवेश कर लिया है।
महिंद्रा समूह की दोपहिया इकाई महिंद्रा टू व्हीलर्स ने दो मोटरसाइकिलों सेंटुरो तथा पेंट्रो का अनावरण किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा के दोपहिया क्षेत्र के अध्यक्ष तथा समूह कार्यकारी बोर्ड के सदस्य अनूप माथुर ने कहा कि पेंट्रो अगले कुछ सप्ताह में बाजार में आ जाएगी। उसके कुछ सप्ताह बाद सेंटुरो को उतारा जाएगा।
हालांकि, माथुर ने इन मॉडल की कीमतो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इन मॉडल का विकास महिंद्रा के पुणे स्थित शोध एवं विकास केंद्र में किया गया है। इनके लिए एमसीआई-5 इंजन का विनिर्माण कंपनी के मध्य प्रदेश स्थित पीथमपुर संयंत्र में किया गया है।
माथुर ने कहा कि कंपनी ने इन उत्पादों के शोध एवं विकास पर 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हालांकि, कुल निवेश के बारे में बता पाना मुश्किल है, क्योंकि कई ऐसे प्लेटफार्म हैं, जिनका इस्तेमाल साझीदारी में किया गया।
20

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
INCRESED OF POVERTY THAN NOT THINK OF
By V.S. SINGH (6th-January-2013 11:19:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
