बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
केवाईसी फार्म अब 31 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-11-12 10:21 PM
सरकार ने एलपीजी ग्राहकों द्वारा अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) फार्म भरने की समयसीमा 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है।
एक ही पते पर कई रसोई गैस कनेक्शन या फर्जी एलपीजी कनेक्शन समाप्त करने की देशव्यापी मुहिम के तहत सरकार ने ग्राहकों द्वारा केवाईसी फार्म जमा करने की योजना शुरू की है।
पहले यह फार्म जमा करने की समयसीमा 15 नवंबर थी जिसे बाद में बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा कि अब हमने समयसीमा एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर करने का निर्णय किया है।
सरकार ने सितंबर में प्रत्येक परिवार को साल में सब्सिडीयुक्त छह सिलेंडर देने का निर्णय किया। इसी के तहत एक ही पते पर कई एलपीजी कनेक्शन को खत्म करने की मुहिम शुरू की गयी है।
अधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि उन्हीं लोगों को केवाईसी फार्म जमा करने की जरूरत है जो संदिग्ध परिवार की सूची में शामिल हैं।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
