मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ बड़ी खबर...पुणे की यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त यूपीए-2 के चार साल, मनमोहन सिंह पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त
लेनोवो ने पेश किया टचस्क्रीन डेस्कटॉप कम्प्यूटर
लंदन, एजेंसी
First Published:07-01-13 10:00 PM
Last Updated:07-01-13 11:39 PM
लेनोवो ने एक टेबलटॉप टच-स्क्रीन कम्प्यूटर पेश किया। कम्प्यूटर का नाम 'आईडियासेंटर होरिजन टेबल पीसी' दिया गया है। विंडो-8 प्रो से चलने वाला 27 ईंच का कम्प्यूटर गर्मियों की शुरुआत में 1,699 डॉलर की शुरुआती कीमत पर मिल सकता है।
इस कम्प्यूटर में एक साथ कई लोग अलग-अलग तस्वीरें और विडियो देख सकते हैं और एक साथ कई गीत सुन सकते हैं। जो लोग इसका उपयोग अकेले करना चाहते हैं वे इसे डेस्कटॉप के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
लेनोवा एक होरीजॉन मल्टीमोड टैबलेट को भी बेचने की तैयारी कर रही है, जिसे मेज पर रखने के सिवा अलग अलग कोण में तथा अलग-अलग ऊंचाई पर खड़ा कर भी रखा जा सकता है। लेनोवो का यह उत्पाद रविवार को लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में पेश किया गया था।
00

लेनोवो| टेबलटॉप| टच-स्क्रीन| कम्प्यूटर |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
