ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
ICICI बैंक के तिमाही लाभ में 31 प्रतिशत का इजाफा
मुंबई, एजेंसी
First Published:27-04-12 03:06 PM
देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2012 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,902 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
बैंक ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2010-11 की चौथी तिमाही में उसे 1,452 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 11,403 करोड़ रुपये पहुंच गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8,797 करोड़ रुपये थी।
बैंक ने बताया कि आलोच्य अवधि में उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन सुधरकर 3.01 प्रतिशत पहुंच गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2.74 प्रतिशत था। इसके अलावा, बीते वित्त वर्ष में बैंक का समेकित शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 7,643 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2010-11 की चौथी तिमाही में 6,093 करोड़ रुपये था।
वर्ष 2011-12 में आईसीआईसीआई बैंक का एकल शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 6,465 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 5,151 करोड़ रुपये था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल