मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
किंगफिशर के पायलटों ने कहा, वेतन नहीं मिला तो शिकायत डीजीसीए तक पहुंचा देंगे
मुंबई, एजेंसी
First Published:30-11-12 03:03 PM
Last Updated:30-11-12 03:17 PM
किंगफिशर एयरलाइंस के पायलटों ने धमकी दी है कि यदि उन्हें वायदे के मुताबिक मई का वेतन शुक्रवार को नहीं मिला, तो वे इसकी शिकायत नियामक डीजीसीए से करेंग। वैसे डीजीसीए पहले ही कह चुका है कि वेतन का विषय उसके दायरे में नहीं आता।
विमानन कंपनी के सूत्रों ने बताया कि हमने एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी को पत्र लिखा है कि यदि शुक्रवार को वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है, तो हम नागर विमानन महानिदेशालय से संपर्क कर हस्तक्षेप करने को कहेंगे। विमानन कंपनी ने मई से अपने 4,000 कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है।
इससे पहले प्रबंधन ने आश्वस्त किया था कि उनके सात महीने के बकाया वेतन में से तीन महीने के वेतन का भुगतान अलग-अलग चरणों में दिवाली तक कर दिया जाएगा। विमानन कंपनी का परिचालन एक अक्टूबर से बंद है, जबकि उसके पयलटों और इंजीनियरों ने वेतन के भुगतान के संबंध में हड़ताल की थी। कंपनी के उड़ान लाइसेंस को भी अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया गया है।
हालांकि, विमानन कंपनी का प्रबंधन किसी तरह उनका आंदोलन खत्म कराने में कामयाब हुआ और आश्वासन दिया कि दिवाली तक तीन किश्तों में मार्च से मई तक के बकाए का भुगतान करेगी। इसके बाद आंदोलन 24 अक्टूबर हड़ताल वापस ले ली गई।
इस बीच डीजीसीए से एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वेतन कंपनी का आंतरिक मामला है, जिसका समाधान प्रबंधन और कर्मचारियों में मिलकर करना है। हमारी चिंता सुरक्षा से जुड़ी और हमने इसके कारण कंपनी का उड़ान लाइसेंस अस्थाई तौर स्थगित कर दिया है। अधिकारी ने हालांकि कहा कि इन मामलों पर उस वक्त निश्चित तौर पर विचार किया जाएगा, जब विमानन कंपनी पुनरुद्धार योजना पेश करेगी।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
