गुरुवार, 23 मई, 2013 | 21:56 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
किंगफिशर ने कई शहरों की उड़ान सेवाएं स्थगित कीं
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-03-12 05:36 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
वित्तीय संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने कई शहरों की अपनी विमान सेवाएं कुछ समय के लिए स्थगित कर दी हैं।

एयरलाइन ने नयी पूंजी का प्रबंध होने तक कुछ कर्मचारियों को काम पर न आने को कहा है। ऐसे कर्मचारियों की संख्या की जानकारी नहीं दी गयी है। किंगफिशर ने मंगलवार को ये घोषणाएं करते हुए कहा कि कई केंद्रों के लिए परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। कंपनी ने नयी पूंजी मिलने तक अपने परिचालन को सीमित रखने की योजना के तहत ये कदम उठाए हैं।

एयरलाइन गंभीर वित्तीय संकट में है और इसके बहुत से कर्मचारी पिछले तीन महीने से वेतन नहीं पा रहे है। कंपनी ने कर्मचारियों को हटाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। उसका कहना है कि यह सब कंपनी के लिए पैसे की व्यवस्था और अन्य मुददों पर बैंकों तथा सरकार के निर्णय पर निर्भर करेगा।

किंगफिशर के एक प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि हम नयी पूंजी मिलने के बाद ही उन केंद्रों के लिए सेवाओं को फिर शुरू कर सकते हैं। इसलिए उन केंद्रों के ज्यादातर कर्मचारियों को काम पर नहीं आने को कहा गया है, पर उनका नाम कंपनी की सूची में बना रहेगा। प्रवक्ता ने ऐसे कर्मचारियों की संख्या की जानकारी नहीं दी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°