UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
जेट एअरवेज के शेयर में सात फीसदी की वृद्धि
मुंबई, एजेंसी
First Published:03-01-13 05:22 PM
जेट एयरवेज ने गुरुवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात की विमानन कंपनी एतिहाद को अपनी हिस्सेदारी बेचने की संभावना पर बात कर रही है। नियम कानून को ध्यान में रखते हुए इस मामले में दोनों पक्ष विभिन्न प्रकार की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं।
जेट एयरवेज ने कहा है कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है और न ही इसके लिए कोई समय सीमा तय की गई है। इस रपट के बाजार में पहुंचने पर जेट एयरवेज का शेयर करीब सात फीसदी चढ़कर 618.70 रुपए पर पहुंच गया।
इससे पहले खबरें थीं कि एतिहाद एयरलाइन जेट की 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है और यह सौदा 1,800 करोड़ रुपए के आस-पास होगा।
एतिहाद के बार में यह भी कहा जा रहा है कि वह भारत की एक अन्य विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स में निवेश के बारे में भी बातचीत कर रही है। इस खबर के संबंध में जेट ने स्टाक एक्सचेंज को बताया कि जेट और एतिहाद भारतीय कंपनी में निवेश के संबंध में बातचीत हो रही है।
जेट ने कहा यह बातचीत सरकार द्वारा विमानन क्षेत्र में विदेशी निवेश से जुड़े से जुड़े नियमों में ढील देने की घोषणा के बाद शुरू हुई है। सरकार ने हाल ही में भारतीय विमानन कंपनियों में विदेशी विमानन कंपनियों को निवेश की अनुमति दी है। कंपनी ने कहा बातचीत चल रही है लेकिन अभी शर्तों पर सहमति नहीं बनी है।
00

जेट एयरवेज| विमानन| कंपनी| एतिहाद |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
