बुधवार, 22 मई, 2013 | 02:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
इरडा फरवरी तक लाएगा बैंक इंश्योरेंस पर अंतिम दिशानिर्देश
मुंबई, एजेंसी
First Published:04-01-13 09:04 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बीमा नियामक विकास प्राधिकरण(इरडा) फरवरी के पहले सप्ताह तक बैंक इश्योरेंस के बारे में अंतिम दिशानिर्देश लाएगा। इरडा के चेयरमैन जे हरि नारायण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम के मौके पर हरि नारायण ने कहा कि अंतिम दिशानिर्देश फरवरी के पहले सप्ताह तक आएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक इश्योरेंस माडल पर चिंता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सभी से मिली जानकारियों को देखा जा रहा है।

बैंक इश्योरेंस माडल के तहत बैंक बीमा कंपनियों के उत्पाद बेचते हैं। मौजूदा कानून के तहत बैंक किसी एक कंपनी के बीमा उत्पाद एजेंट के रूप में बेच सकते हैं। इससे पहले रिजर्व बैंक ने कहा था कि इरडा द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मसौदे से बैंकों की प्रतिष्ठा को जोखिम हो सकता है।

हालांकि, कुछ बैंक मौजूदा एजेंट की भूमिका के बजाय ब्रोकर बनना चाहते हैं। ऐसा होने पर वे एक से ज्यादा बीमा कंपनियों के उत्पाद बेच सकेंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°