सोमवार, 20 मई, 2013 | 10:04 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मार्गन स्टैनली ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 5.4 फीसदी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-12-12 02:45 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
निवेश बैंक मार्गन स्टैनली ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि का अनुमान पूर्वघोषित 5.1 फीसदी से बढ़ाकर 5.4 फीसदी कर दिया है। उसने सितंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़ों को देख कर अपने पिछले अनुमान संशोधित किए है।

उसका कहना है कि सितंबर के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि उम्मीद से बेहतर रही रही तथा गिरावट के दौर से गुजर रहे गैर कृषि क्षेत्र में स्थिरता नजर आई है। मार्गन स्टैनली ने एक ताजा अनुसंधान पत्र में कहा कि हमने सितंबर की तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन और गैर-कृषि क्षेत्र में स्थिरता के कारण 2012-13 के लिए (भारत के) आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 5.1 फीसद से बढ़ाकर 5.4 फीसद कर दिया है।

मार्गन स्टैनली ने कहा कि हालांकि उच्च मुद्रास्फीति, चालू खाते के बढ़ते घाटे और बचत दर में कमी के कारण आर्थिक हालात में सुधार की गति धीमी रहेगी। यह फर्म 2013-14 में भारत की वृद्धि दर 6.2 फीसद रहने के अपने अनुमान को फिलहाल बरकार रखे हुए है।

भारतीय अर्थव्यवस्था ने सितंबर की तिमाही में 5.3 फीसद की वृद्धि दर्ज की। अर्थव्यवस्था में जून की तिमाही के दौरान 5.5 फीसद और 30 सितंबर 2011 को समाप्त तिमाही के दौरान 6.7 फीसद की वृद्धि दर्ज की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारा मानना है कि मार्च 2013 को समाप्त तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°