चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
अक्टूबर में औद्योगिक वृद्धि दर उछलकर 8.2 फीसदी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-12-12 03:33 PM
Last Updated:12-12-12 06:18 PM
औद्योगिक उत्पादन में ऊंची वृद्धि दर महीनों बाद फिर लौट आयी है। विनिर्माण, बिजली और पूंजीगत व उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र के अपेक्षाकृत वेहतर प्रदर्शन से अक्टूबर 2012 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक पर आधारित औद्योगिक वृद्धि दर 16 महीने के उच्चतम स्तर 8.2 फीसदी पर पहुंच गयी।
इसे अर्थव्यवस्था की हालत में झटके से सुधार का संकेत मिलता है। वित्त मंत्री चिदंबरम ने आईआईपी के ताजा आंकड़ों को उत्साहजनक बताया और कहा है कि यह अर्थव्यवस्था में नयी कोपले फूटने का संकेत है।
पिछले साल अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन में पांच फीसदी संकुचन हुआ था, जबकि अक्टूबर, 2011 में औद्योगिक वृद्धि दर 9.5 फीसदी थी। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अक्टूबर तक औद्योगिक दर 1.2 फीसदी रही जबकि पिछले साल इस दौरान 3.6 फीसदी थी।
संशोधित आंकड़ों के अनुसार, सितंबर,12 में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट को संशोधित कर 0.7 फीसदी कर दिया गया है, जबकि पहले यह गिरावट 0.4 फीसद बतायी गयी थी।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 75 फीसदी भारांक रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र ने इस बार अक्टूबर के दौरान 9.6 फीसदी वृद्धि दर्ज की। पिछले साल इसी माह इस क्षेत्र का उत्पादन छह फीसदी घटा था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
