चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
पेट्रोनेट एलएनजी एडीबी में हिस्सेदारी खरीदेगी आईजीएल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-01-13 05:25 PM
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) तरल प्राकृतिक गैस की सबसे बड़ी आयातक कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की 5.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है।
उद्योग सूत्रों के अनुसार आईजीएल प्रबंधन पेट्रोनेट एलएनजी में एडीबी की हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। पिछले करीब एक साल से इस हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश जारी है।
एडीबी की हिस्सेदारी यदि आईजीएल खरीदता है तो इससे पेट्रोनेट की मूल प्रवर्तक कंपनियों और इसके प्रबंधकों के बीच लंबे समय से चला आ रहे विवाद सुलझाने में भी मदद मिलेगी। पेट्रोनेट एलएनजी के चेयरमैन पेट्रोलियम सचिव हैं।
इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, गेल और भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन पेट्रोनेट एलएनजी की प्रवर्तक कंपनियां हैं। ये कंपनियों एडीबी की 5.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक हैं लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इसका विरोध किया। प्रबंधन के अनुसार इससे पेट्रोनेट में सार्वजनिक कंपनियों की होल्डिंग 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी और ऐसे में पेट्रोनेट एलएनजी भी सरकारी कंपनी बन जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि आईजीएल एक निजी क्षेत्र की कंपनी है, यदि वह एडीबी की हिस्सेदारी खरीदती है तो उससे पेट्रोनेट की प्रकृति में कोई बदलाव नहीं आएगा। इससे कंपनी प्रबंधन भी सहमत होगा।
सूत्रों का कहना हे कि आईजीएल के एडीबी की हिस्सेदारी खरीदने से हितों के टकराव के मामलों से भी बचा जा सकेगा। इससे पहले कतर पेट्रोलियम के पेट्रोनेट में एडीबी की हिस्सेदारी खरीदने की चर्चा थी।
00

इंद्रप्रस्थ गैस| लिमिटेड| तरल| प्राकृतिक| गैस |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
