सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आत्मघाती हमलावरों ने नाइजीरिया में एयरटेल कार्यालय पर हमला किया
अबुजा, एजेंसी
First Published:22-12-12 10:34 PM
आत्मघाती कार हमलावरों ने शनिवार को यहां कानो शहर स्थित भारतीय दूरसंचार कंपनी भारतीय एयरटेल की नाइजीरियाई इकाई के कार्यालय पर हमला बोला जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हमलावरों ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन के कार्यालय को भी निशाना बनाया।
हमले में बच गए बायो ओशो ने कहा वह साबो गारी के मालाम काल्टो स्क्वेयर स्थित एयरटेल बिल्डिंग में काम कर रहे थे, उसी समय दो आत्मघाती हमलावार दो अलग-अलग गाडियों में सवार होकर कार्यालय परिसर में घुस आये।
ओशो ने बताया कि पहली कार ने टक्कर मारकर कार्यालय परिसर का गेट खोला। उसमें से ड्राइवर उतरकर बाहर निकला और सुरक्षा कर्मियों का मुकाबला करते हुये गोलियां चलाने लगा इस बीच विस्फोटकों से लैस दूसरा आत्मघाती अंदर घुस आया।
विस्फोटक में धमाका हुआ और आग की लपटें तथा धुंआ फैल गया। सेना की संयुक्त कार्य बल ने क्षेत्र को घेर लिया और अग्निश्मन दल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
एयरटेल के अधिकारी इस बारे में बोलने के लिये उपलब्ध नहीं थे। नाइजीरिया में मोबाइल फोन सेवा देने वाली एयरटेल तीन बड़ी कंपनियों में से एक है। रिपोर्टो में कहा गया है कि हमलावरों ने एमटीएन के कार्यालय पर भी धावा बोला। एक स्थानीय वेबसाइट के अनुसार हमले में चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस बात का तुरंत पता नहीं चल सका कि हमले में कोई स्थानीय नागरिक भी मारा गया।
किसी हताहत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उल्लेखनीय है कि इस्लामी समूह बोको हाराम जो कि उत्तरी और मध्य नाइजीरिया में गोलीबारी और बमों से हमले के लिये कुख्यात है ने पहले भी कई बार टेलीफोन कंपनियों को निशाना बनाया है। उनका कहना है कि दूरसंचार कंपनियां सुरक्षा सेवाओं के साथ सहयोग करती हैं।
10

भारतीय| एयरटेल| नाइजीरियाई| इकाई|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
