हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
म्यांमार को 50 करोड़ डॉलर का ऋण देगा भारत
नेपीदाव (म्यांमार), एजेंसी
First Published:28-05-12 03:56 PM
भारत ने म्यांमार को 50 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग में नये युग की शुरुआत करते हुए वायु सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत बनाने के लिये समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
म्यांमार की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने द्विपक्षीय सहयोग के लिये कार्य योजना पर राष्ट्रपति थीन सीन के साथ व्यापक विचार विमर्श किया। इस मौके पर सिंह ने कहा कि भारत म्यांमा के आर्थिक विकास में मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
करीब 25 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली म्यांमार यात्रा है। इस मौके पर भारत ने म्यांमार को 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा की घोषणा की।
इस बाबत भारत के निर्यात-आयात बैंक तथा म्यांमार विदेश व्यापार बैंक ने सहमति पत्र पर दस्तखत किये। पिछले साल म्यांमार के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान ऋण सहायता को लेकर सहमति बनी थी।
दोनों देशों ने हवाई सेवा समझौता तथा संयुक्त व्यापार तथा निवेश मंच एवं दोनों देशों की सीमा के पास सीमा व्यापार केंद्र स्थापित किये जाने को लेकर सहमति पत्र पर दस्तखत किये। प्रधानमंत्री ने थीन सीन से कहा कि भारत-म्यांमार संबंधों में एक दूसरे के बीच संपर्क और आवाजाही की सुविधाओं के विकास पर मुख्य रूप से ध्यान देने की जरूरत है। इस देश के लिए भारत की विकास सहायता में म्यांमा की आर्थिक व्यापारिक क्षमता के निर्माण का प्राथमिकता दी गयी है।
भारत ने म्यांमा के कर्मचारियों के लिये अपने देश में प्रशिक्षण को दोगुना करने का संकल्प जताया है। सिंह ने कहा, हमने द्विपक्षीय सहयोग में नये युग की शुरुआत की है। हम आर्थिक विकास सहयोग को मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
म्यांमार की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने द्विपक्षीय सहयोग के लिये कार्य योजना पर राष्ट्रपति थीन सीन के साथ व्यापक विचार विमर्श किया। इस मौके पर सिंह ने कहा कि भारत म्यांमा के आर्थिक विकास में मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
करीब 25 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली म्यांमार यात्रा है। इस मौके पर भारत ने म्यांमार को 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा की घोषणा की।
दोनों देशों ने हवाई सेवा समझौता तथा संयुक्त व्यापार तथा निवेश मंच एवं दोनों देशों की सीमा के पास सीमा व्यापार केंद्र स्थापित किये जाने को लेकर सहमति पत्र पर दस्तखत किये। प्रधानमंत्री ने थीन सीन से कहा कि भारत-म्यांमार संबंधों में एक दूसरे के बीच संपर्क और आवाजाही की सुविधाओं के विकास पर मुख्य रूप से ध्यान देने की जरूरत है। इस देश के लिए भारत की विकास सहायता में म्यांमा की आर्थिक व्यापारिक क्षमता के निर्माण का प्राथमिकता दी गयी है।
भारत ने म्यांमा के कर्मचारियों के लिये अपने देश में प्रशिक्षण को दोगुना करने का संकल्प जताया है। सिंह ने कहा, हमने द्विपक्षीय सहयोग में नये युग की शुरुआत की है। हम आर्थिक विकास सहयोग को मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल