छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
2013-14 में आर्थिक विकास दर 6.7 फीसदी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-01-13 05:42 PM
भारत की आर्थिक विकास दर 2013-14 में 6.7 फीसदी रह सकती है। यह अनुमान क्रिसिल ने बुधवार को एक रिपोर्ट में जाहिर किया।
रिसर्च और रेटिंग एजेंसी ने कहा कि सामान्य मानसून के कारण कृषि में तेजी, ब्याज दर में गिरावट और अधिक सरकारी खर्च के कारण अर्थव्यवस्था का विकास होगा।
क्रिसिल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपा कुडवा ने रिपोर्ट में कहा, ''2013-14 में भारत के सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) विकास को निजी क्षेत्र खपत में तेजी से सहयोग मिलेगा और इसमें कृषि का तेज विकास, अधिक सरकारी खर्च और कम ब्याज दरों से भी सहयोग मिलेगा।''
रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई दर एक अप्रैल से शुरू होने वाले कारोबार साल में घटकर सात फीसदी पर आ जाएगी, जिसके मौजूदा कारोबारी साल में 7.7 फीसदी रहने का अनुमान है।
क्रिसिल ने अनुमान जताया कि अगले कारोबार साल में महंगाई दर कम होने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ब्याज दरों में 75 से 100 आधार अंकों की कटौती कर सकती है।
इससे खुदरा ब्याज दर भी घटेगी और ब्याज दर से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में तेजी आएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
