प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल
विदेशी पूंजी भंडार में 1.46 अरब डॉलर का इजाफा
मुम्बई, एजेंसी
First Published:28-04-12 03:19 PM
भारत का विदेशी पूंजी भंडार 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.46 अरब डॉलर बढ़कर 294.60 अरब डॉलर हो गया है। इसके पिछले सप्ताह विदेशी पूंजी भंडार 21.38 करोड़ डॉलर बढ़कर 293.14 अरब डॉलर हुआ था।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार इसी अवधि में 1.45 अरब डॉलर बढ़कर 260.21 अरब डॉलर हो गया।
रिजर्व बैंक ने भंडार में हुई वृद्धि का कोई कारण नहीं बताया। बैंक ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, यूरो और येन जैसी गैर डॉलर मुद्रा के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर होता है।
इसी अवधि में विशेष निकासी अधिकार का मूल्य 52 लाख डॉलर बढ़कर 4.45 अरब डॉलर हो गया और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत के भंडार का मूल्य 34 लाख डॉलर बढ़कर 2.90 अरब डॉलर हो गया।
स्वर्ण भंडार का मूल्य हालांकि 27.20 अरब डॉलर पर बरकरार रहा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
