सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
जीवंत अर्थव्यवस्थाओं में भारत 40वें पायदान पर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-12-12 07:23 PM
अर्थव्यवस्था में जीवंतता या गतिशीलता के लिहाज से दुनिया की 50 अर्थव्यवस्थाओं में भारत को बहुत नीचे यानी 40वां स्थान मिला है। यह सूची बीमा, कर परामर्श फर्म ग्रांट थोरंटन ने तैयार की है। सूची में सिंगापुर पहले स्थान पर है।
ग्रांट थोरंटन के ग्लोबल डाइनामिज्म इंडेक्स में भारत को 50 अर्थव्यवस्थाओं में 40वें स्थान पर रखा गया है। इसमें गतिशीलता का आकलन 22 संकेतकों के आधार पर किया गया है।
जिन पांच श्रेणियों के आधार पर इस सर्वेक्षण में आंका गया है, उनमें व्यापार करने का माहौल, अर्थव्यवस्था एवं वृद्धि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम एवं मानव तथा वित्तपोषण के हालात हैं।
इस सूची में जहां सिंगापुर को दुनिया की सबसे जीवंत या गतिशील अर्थव्यवस्था माना गया है, वहीं उसके बाद सूची में क्रमश: फिनलैंड, स्वीडन, इस्राइल, आस्ट्रिया, आस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, कोरिया, जर्मनी तथा अमेरिका का नंबर आता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
