फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रौद्योगिकी अरबपतियों की सूची में भारत, चीन का दबदबा

प्रौद्योगिकी अरबपतियों की सूची में भारत, चीन का दबदबा

एशिया के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शीर्ष 10 अरबपतियों  की सूची में भारत और चीन का दबदबा है। इन 10 अरबपतियों की कुल परिसंपत्ति 136 अरब डॉलर है। यह बात उद्योग सूत्रों ने कही। इस सूची में भारत का...

प्रौद्योगिकी अरबपतियों की सूची में भारत, चीन का दबदबा
एजेंसीSat, 25 Oct 2014 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

एशिया के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शीर्ष 10 अरबपतियों  की सूची में भारत और चीन का दबदबा है। इन 10 अरबपतियों की कुल परिसंपत्ति 136 अरब डॉलर है। यह बात उद्योग सूत्रों ने कही।

इस सूची में भारत का प्रतिनिधित्व तीन उद्यमियों ने किया है जिनकी कुल परिसंपत्ति 40.65 अरब डॉलर है। सूची में शामिल चीन के पांच उद्यमियों की कुल परिसंपत्ति 67.1 अरब डॉलर है।

सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन के आठ प्रौद्योगिकी उद्यमियों ने जापान और कोरियाई उद्यमियों का स्थान ले लिया है। सूत्रों ने बताया कि इस सूची में शामिल भारतीयों का प्रतिनिधित्व मूल्य के लिहाज से बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें नीरज गोयल की सिंगापुर इनोवेशन लीग भी जुड़ा है जो प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़ी नयी कंपनियों में निवेश करती है।

सिंगापुर के प्रवासी भारतीय गोयल की परिसंपत्ति 12.95 अरब डॉलर है जो सूची में छठे स्थान पर हैं। इधर, विप्रो के अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ 16 अरब डॉलर है जिन्हें इस सूची में तीसरा स्थान मिला है और एचसीएल के शिव नाडार 11.7 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।

शीर्ष प्रौद्योगिकी उद्यमियों की सूची में पहला स्थान चीन की ई-वाणिज्य कंपनी अलीबाबा के जैक-मा का है जिनकी नेटवर्थ 20.8 अरब डॉलर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें