पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
2015 तक 100 अरब डॉलर होगा भारत-आसियान व्यापार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-12-12 02:49 PM
भारत और दस सदस्यीय आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार के 2015 तक 100 अरब डॉलर का आंकड़ा छू जाने का अनुमान है। इस समय भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 80 अरब डॉलर है।
द्वितीय भारत-आसियान व्यापार मेले का उद्घाटन करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि हमने 2015 तक द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) ने वस्तुओं में मुक्त व्यापार समझौता पहले ही लागू कर दिया है और सेवाओं व निवेश में मुक्त व्यापार संधि के लिए बातचीत इसी सप्ताह सिरे चढ़ने की संभावना है।
इस अवसर पर, कंबोडिया के वाणिज्य मंत्री चाम प्रसिद्ध ने कहा कि हम आपको कल एक खुशखबरी दे सकते हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि क्षेत्रीय सहयोग एवं आर्थिक साझीदारी (आरसीईपी) के लिए बातचीत 2015 तक पूरी होने की संभावना है। इस अवसर पर आसियान के दस देशों के व्यापार मंत्री मौजूद थे।
थाइलैंड के अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्धन विभाग के महानिदेशक श्रीरत रस्तपान ने कहा कि बाजार खोलने के लिए भारत और थाइलैंड के बीच जारी बातचीत अगले महीने तक सिरे चढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि हम बातचीत के अंतिम दौर में हैं। हमने अर्ली हार्वेस्ट स्कीम के साथ शुरुआत की। मुक्त व्यापार समझौते से द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल