सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
फर्जी दावे रोकने उन्नत प्रणाली स्थापित करने की योजना
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-12-12 03:32 PM
स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में धोखाधड़ी के मामलों को लेकर चिंतित बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने फर्जी दावों पर अंकुश लगाने के लिए एक उन्नत जांच व रोकथाम प्रणाली स्थापित करने की योजना बनाई है।
फर्जी दावों के चलते बढ़ती बीमा लागत में कमी लाने के लिए इरडा ने उन्नत जांच एवं रोकथाम प्रणाली बनाने का प्रस्ताव किया है, जिसके तहत दावों के भुगतान से पहले फर्जी दावों की पहचान की जाएगी।
इस संबंध में पात्र एजेंसियों से बोलियां आमंत्रित करते हुए इरडा ने कहा कि कंपनियों एवं संगठनों को स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में फर्जी बीमा प्रबंधन से निपटने के लिए एक व्यापक एवं पूर्ण समाधान निकालने के संबंध में प्रस्ताव पेश करने की सलाह दी जाती है।
बीमा नियामक ने कहा कि वह एक ऐसी प्रणाली विकसित करने की संभावना तलाश रहा है, जिसमें बीमा उद्योग केंद्रीय डाटाबेस से नवीनतम सूचना, फर्जीवाड़ा के एलर्ट और चिकित्सा संबंधी इतिहास प्राप्त कर सके। अन्य चीजों के अलावा, चयनित एजेंसी को आवश्यकता से अधिक शुल्क वसूली, अवैध तरीके से किए गए दावों, झूठे दावों या एक से अधिक दावों सहित फर्जी और संदिग्ध सौदों के संबंध में उद्योग व नियामकों को सचेत करने में मदद करनी होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
