29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अनाज की बर्बादी घटी, भंडारण क्षमता बढ़ी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-12-12 02:35 PM
सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में अनाज की भंडारण क्षमता बढ़ी है और भंडार गृहों में अनाज की बर्बादी में काफी कमी आई है।
लोकसभा में रतन सिंह अजनाला समेत कई अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्न के उत्तर में उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री केवी थामस ने कहा कि 2002-03 में अनाज की बर्बादी 2.5 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 0.06 प्रतिशत रह गई है।
उन्होंने कहा कि 2001-02 में गेहूं का उत्पादन 72.7 करोड़ टन था और उस वर्ष 19 करोड़ टन अनाज की खरीद सरकार ने की थी। 10 वर्ष बाद अब गेहूं का उत्पादन 93.9 करोड़ टन है, जबकि 38 करोड़ टन अनाज की खरीद सरकार ने की है।
उन्होंने कहा कि भंडारण क्षमता बढ़ाए जाने की अभी भी आवश्यकता है, लेकिन निजी क्षेत्र से लोग इस कार्य के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। देश के कुल उत्पादन का 37 प्रतिशत अनाज ही खरीदा जा रहा है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
