चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
सरकार को उम्मीद, सितंबर में जोर पकड़ेगा विनिवेश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-08-12 06:25 PM
सरकार ने शनिवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि वह 30,000 करोड़ रुपये के निर्धारित विनिवेश कार्यक्रम के तहत अगले महीने पहला सार्वजनिक निर्गम लेकर आएगी।
बाजार की मौजूदा स्थिति में पहला निर्गम कब आयेगा, इसके जवाब में विनिवेश सचिव हलीम खान ने यहां कहा कि आप उन परिस्थितियों पर गौर कर सकते हैं, मुझे लगता है कि जल्दी नहीं तो सितंबर तक मुझे लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
हालांकि, सबसे पहले विनिवेश करने वाली कंपनी के बारे में उन्होंने नहीं बताया। बाजार के कमजोर हालात को देखते हुए सरकार ने पिछले महीने राष्ट्रीय इस्पात निगम लि़ के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम को स्थगित कर दिया था।
गौरतलब है कि 2,500 करोड़ रुपये का यह आईपीओ जुलाई में आने वाला था। चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 30,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने के बारे में खान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इसे प्राप्त कर लिया जाएगा।
पीएचडी चैंबर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा कि जितना विश्वास मुझे एक अप्रैल को था उतना ही आज भी है। लक्ष्य को लेकर कोई समस्या नहीं है। एक निश्चित प्रक्रिया है जिससे गुजरना होता है। इसमें थोड़ा समय लग रहा है।
सरकार वर्ष 2011-12 में निर्धारित 40,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य में से करीब 14,000 करोड़ रुपये ही हासिल कर पायी थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
